फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पक एक्सप्रेस के आगे पटरी पर बाइक छोड़ भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। कानपुर-झांसी रेल मार्ग में गोगूमऊ क्रासिंग का गेट बंद होने के बावजूद एक युवक बाइक लेकर निकलने की कोशिश कर रहा था। पटरी पर जैसे ही पहुंचा सामने से पुष्पक एक्सप्रेस आ गई। यह देख युवक बाइक छोडक़र भाग पीछे हट गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इससे यात्रियों में हडक़ंप मच गया। इस बीच गेटमैन ने युवक को पकड़ कर जीआरपी को सूचना दी।
विज्ञापन

मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह 5. 45 बजे पर गोगूमऊ क्रासिंग के पास पहुंची। तभी पटरी पर अचानक बाइक देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई। ट्रेन में सवार यात्रियों में हडक़ंप मच गया। बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। फाटक बंद होने के बाद भी युवक बाइक लेकर निकलने की कोशिश कर रहा था। गेटमैन जयंत पाल ने युवक को पकड़ कर जीआरपी को सूचना दी। रेलवे कर्मियों ने ट्रेन के इंजन का निरीक्षण किया। इस बीच 20 मिनट क्रासिंग पर ट्रेन खड़ी रही।
जीआरपी भीमसेन चौकी इंचार्ज देवी सिंह ने युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम नरेश यादव निवासी बरुवा कुरारा हमीरपुर बताया। वह रायपुर की ओर से गजनेर की तरफ जा रहा था। भीमसेन चौकी इंचार्ज देवी सिंह ने बताया कि युवक पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें