फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना से देर भली, जागरुकता के लिए निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली रवाना करते सीओ - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठवें दिन बाइक रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बाइक रैली के दौरान अधिकारियों ने दुर्घटना से देर भली का संदेश दिया। रैली एआरटीओ कार्यालय से डीएम दफ्तर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

रैली को पीटीओ आनंद कुरील ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 80 बाइक चल रही थीं। एआरटीओ कार्यालय से शुरू होकर रैली डीएम दफ्तर पर समाप्त हुई। एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि शराब पीकर वाहन नहीं चलाना चाहिए। इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। वाहन चलाते समय स्पीड का ध्यान जरूर देना चाहिए।
सीओ सिटी अर्पित कपूर ने कहा कि वाहन चलाते समय कान में इयरफोन नहीं लगाना चाहिए। इससे ध्यान भटक जाता है और लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन उमाशंकर यादव, ममता अवस्थी, संतोष ओमर, श्याम ओमर, हंशराज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें