फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : गृहकलह से ऊबकर युवक ने दी जान, घर में पत्नी की साड़ी से लगाया फंदा

विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करते चौकी प्रभारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। शराब ठेके के सेल्समैन ने गृह कलह से ऊबकर पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना गुरुवार की रात शिवली क्षेत्र में हुई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रैपालपुर गांव निवासी प्रदीप मिश्रा (38) गांव में खुले देशी शराब ठेके का सेल्समैन था। बुधवार की रात वह ठेके से घर लौटा। खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया। देर रात पत्नी की साड़ी से कमरे की धन्नी में फंदे लगा लिया।
परिवार के लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो फंदे से उतार कर कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप के पिता राजकुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

भाऊपुर चौकी प्रभारी मोहम्मद हासिक मौके पर पहुंचे और जांच की। परिजनों से पूछताछ की। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते प्रदीप के फंदा लगाने की बात सामने आई है।
मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इधर, प्रदीप की मौत से पत्नी रत्ना, बेटे अंश व बेटी गुड़िया के साथ ही परिवार के अन्य लोगों का रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें