रायपुर की फैक्ट्ररी के इसी बॉयलर में लीकेज से लगी आग। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। रायपुर स्थित गणेशा ईकोस्पेयर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में प्लास्टिक धागा बनाता है। शुक्रवार शाम फैक्टरी के थर्मो पैकेज बॉयलर के क्वाइल में लीकेज से आग लग गई।
ऑपरेटर से शोर मचाया तो कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र चलाकर करीब पंद्रह मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझा ली। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे सूचना पर माती अग्निशमन केंद्र से आ रहे दो फायर टैंकर व दमकल जवान रास्ते से वापस हो गए।
प्लास्टिक धागा बनाने वाली फैक्टरी में शुक्रवार को थर्मो पैकेज बॉयलर यूनिट में तेल गर्म किया जा रहा था। इस तेल का प्रयोग प्लास्टिक धागा बनाने की प्रक्रिया में किया जाता है। शाम करीब चार बजे बॉयलर की क्वाइल में लीकेज से आग लग गई।
लपटें उठने पर ऑपरेटर रमेश यादव ने शोर मचाया। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को भी जानकारी दी गई। हालांकि फैक्टरी में सक्रिय अग्निशमन यूनिट ने सक्रियता दिखाते हुए 15 मिनट में ही आग बुझा ली।
आग बुझने की सूचना पर माती से आ रहे दो फायर टैंकर व मुख्य अग्निशमन अधिकारी रास्ते से वापस हो गए। फैक्टरी के मैनेजर सुमित कक्कड़ ने बताया कि बॉयलर में क्वाइल लीकेज से आग लग गई थी। इसे समय से बुझा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्टरी में अग्निशमन के इंतजाम पूरे हैं। फायर एनओसी भी है।