मामले में उसका एक साथी पहले जेल जा चुका है। फरार आरोपी अजय की तलाश चल रही थी। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। लूट के साथ ही उसे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने पर मामले में जेल भेजा गया है। उधर, सिकंदरा थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह रात में सहकर्मियों के साथ गुरदही बुजुर्ग पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।
उसी दौरान तीन लोगों को शक के आधार पर रोकने का प्रयास किया तो एक युवक बाइक से संदलपुर की तरफ भाग गया, जबकि दो पैदल भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर गए। प
वहीं, पकड़े गए बदमाशों की पहचान रसूलाबाद के दिलाहा गांव निवासी बबलू व राजपुर के रमऊ गांव निवासी संदीप के रूप में हुई। दोनों ने 28 जून को सिल्हौला मोड़ के पास चाचा भतीजे को पीटकर बाइक लूटी थी। इसके बाद से दोनों फरार हो गए थे। घटना की रिपोर्ट सिकंदरा थाने में दर्ज हुई थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस कर्मियों पर फायर करने के मामले में हत्या के प्रयास का रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।