झींझक। मंगलपुर के जैतीपुर गांव में एक युवक ने घर के बरामदे में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जैतीपुर गांव निवासी रामबाबू का बेटा प्रदीप (32) खेती के साथ ही अन्य कार्य करके परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की रात प्रदीप ने घर के ही बरामदे में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे फंदा लगा जान दे दी।
मंगलवार की सुबह परिजनों की नींद खुली तो प्रदीप फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। झींझक चौकी प्रभारी अतुल गौतम ने बताया कि युवक के खुदकुशी करने की सूचना किसी ने नहीं दी है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।