फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : जेल से पेशी पर आए बंदी ने अदालत में किया हंगामा, कोर्ट मोहर्रिर व अन्य से की गाली-गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला कारागार से पेशी पर आए एक बंदी ने अदालत में मौजूद कोर्ट मोहर्रिर व अन्य लोगों से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में अकबरपुर थाने में बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता डॉ. विजय सिंह व अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सजेती थाना पुलिस ने कानपुर नगर के कल्याणपुर निवासी कैलाश निषाद को हत्या के प्रयास व धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
गुरुवार को इसी मामले में कैलाश को पेशी में जेल से अदालत लाया गया। अदालत में पहुंचते ही कैलाश अपने मुकदमे में गवाह के आने के बारे में पूछने लगा। गवाह के नहीं आने की जानकारी मिलने पर वह कोर्ट मुहर्रिर से भिड़ गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही अपना सिर मारकर अदालत की खिड़की तोड़ दी और लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले की जानकारी होने पर पीठासीन अधिकारी एडीजे प्रथम सोनिका चौधरी ने पुलिस अधिकारी को कैलाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पेशी के बाद बंदी को जेल भेज दिया गया। कोर्ट मोहर्रिर महेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर अकबरपुर थाने में देर रात बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें