फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक की कनपटी में घुसा चाकू, मस्तिष्क तक पहुंचा, हैलट के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला

विज्ञापन
युवक के कान के पास घुसा चाकू। संवाद
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश में एक युवक पर पड़ोसी ने चाकू से वार कर दिया। इस दौरान चाकू युवक की कनपटी की हड्डी को तोड़ता हुआ अंदर मस्तिष्क तक पहुंच गया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल और फिर वहां से कानपुर नगर के हैलट चिकित्सालय पहुंचाया। जहां ईएनटी विभाग में भर्ती कर युवक के दिमाग के पास फंसे चाकू को ऑपरेशन कर निकाला गया। अब युवक की हालत बेहतर बताई गई है।


अकबरपुर कस्बे के वार्ड नंबर-13 निवासी दिनेश सिंह चौहान (36) शुक्रवार की रात घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान पड़ोसी सतेंद्र सिंह चौहान ने पुरानी रंजिश के चलते विवाद के बाद दिनेश पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन


चाकू कान के पास से उनकी कनपटी की हड्डी को तोड़ता हुआ अंदर मस्तिष्क तक पहुंच गया। उसकी हालत देख सतेंद्र मौके से भाग गया। परिजन व आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। यहां उसे इमरजेंसी में नाक, कान, गला रोग विभाग की यूनिट में भर्ती किया। बाद में डॉक्टरों ने उनकी कनपटी से चाकू निकाला। रोगी की सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निशांत सौरभ सक्सेना की अगुवाई में विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कनौजिया, डॉ. हरेंद्र गौतम, डॉ. अमृता श्रीवास्तव, डॉ. विवेक और डॉ. मनोज की टीम ने की।

डॉ. सक्सेना ने बताया कि रोगी ठीक है और वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसे आईसीयू में भर्ती करने की नौबत नहीं आई। इधर, अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि घायल दिनेश के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सतेंद्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें