डेरापुर। नुनारी बुजुर्ग गांव में दो दिन पहले मायके आई नवविवाहिता का शव शुक्रवार को कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नुनारी गांव के गोविंद प्रजापति की बेटी शांति देवी की शादी 18 मई को औरैया के बेला क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी रामू के साथ हुई थी। गोविंद ने बताया कि 19 अक्तूबर को बेटी मायके आई थी।
शुक्रवार की दोपहर में करीब 12 बजे शांति ने उसे खाना परोसा और पुराने घर चली गई। काफी देर तक नहीं लौटने पर छोटी बेटी मालती उसे देखने गई तो वहां शांति का शव फंदे से लटका मिला। थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि पिता गोविंद की ओर से सूचना दी गई है। विवाहिता के खुदकुशी करने की वजह पता की जा रही है।