फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : जिला अस्पताल से घायल को निजी अस्पताल उठा ले गए दलाल, ईएमओ ने हैलेट के लिए किया था रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में दलालों की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार देर रात हैलट रेफर किए गए एक घायल व्यक्ति को दलाल जबरन अकबरपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में उठा ले गए। वहां उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों को अस्पताल की ओर से दवाओं व इलाज का भारी भरकम खर्चा बताया जाने लगा।
विज्ञापन

रनियां निहुटा निवासी अभिषेक उर्फ ज्योति राजपूत (27) जेसीबी चलाता है। गुरुवार दोपहर अभिषेक बाइक से अकबरपुर किसी काम से आया था। लौटते समय बारा टोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। एनएचएआई की एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां ईएमओ निशांत पाठक ने हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल में सक्रिय दलाल मरीज को जबरन माती-अकबरपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में उठा ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे अभिषेक के पिता विनोद ने बताया कि बेटे को निजी अस्पताल में कौन लेकर आया पता नहीं। अभी उसे आईसीयू में रखा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक दिन का आईसीयू का चार्ज 15 हजार रुपये बताया गया है।
इसके साथ ही 10 हजार रुपये की दवा मंगवाई जा चुकी है। वहीं, सीएमएस डॉ. खालिद रिजवान ने बताया कि जिला अस्पताल पुलिस चौकी से इस संबंध में वार्ता हुई है। अस्पताल आने व जाने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें