फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरी का सोना खरीदने के मामले में राजपुर से पांच सराफ को उठा ले गई तेलंगाना एटीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। हैदराबाद की तेलंगाना एटीएस ने शनिवार को राजपुर कस्बे से पांच सराफा कारोबारियों को उठा लिया। सोना चोरी करने वाले गैंग के साथ खरीदारी को लेकर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि स्थानीय पुलिस तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई को लेकर अधिक ब्योरा देने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन



चोरी कर सोने के आभूषण बेचने वाले गैंग के सदस्य और जेवरात खरीदने वाले कारोबारियों का इनपुट तेलंगाना एटीएस को मिला था। कई दिनों से तेलंगाना की पुलिस गुपचुप तरीके से अवैध धंधे में लिप्त सराफा कारोबारियों की तलाश में जुटी थी।

शनिवार की दोपहर तेलंगाना एटीएस ने राजपुर कस्बे के सराफा बाजार निवासी कारोबारी विष्णु सोनी को उठा लिया और पूछताछ की। विष्णु सोनी से मिली जानकारी पर एटीएस की टीम ने राजपुर निवासी राजीव बंगाली को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि राजीव बंगाली ही चोरी का सोना खरीदता है। इसके बाद इसे स्थानीय व्यापारियों को कम दामों में बेचता है। अवैध कारोबार में संलिप्त कस्बे के सर्राफ वैभव, मनीष, रिंकू उर्फ राजीव व कुशल को भी तेलंगाना एटीएस अपने साथ ले गई है।

हालांकि एक सराफा कारोबारी भनक लगने पर फरार हो गया। राजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तेलंगाना एटीएस राजपुर के पांच सराफा कारोबारियों को ले गई है। चोरी का सोना व आभूषण खरीद फरोख्त गिरोह के सदस्य तेलंगाना पुलिस ने पकड़े हैं। पूछताछ में मिली कड़ी पर राजपुर से कारोबारी उठाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें