फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, साड़ी के फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 08 Apr 2026 03:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के खमहैला गांव में विवाहिता रंजना देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के खमहैला गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। डेढ़ माह पहले शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खमहैला गांव निवासी रंजना देवी (22) पत्नी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पिता महेंद्र पाल निवासी नटवापुर ने बताया कि बेटी की शादी इसी साल 21 फरवरी को की थी। मौके पर थानाध्यक्ष महेश दुबे पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

http://



शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मायके पक्ष के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच और रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें