फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। अलावलपुर गांव के सामने गुरुवार देर शाम रेल ट्रैक पार करते समय 11वीं कक्षा का छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अलावलपुर गांव निवासी हरिराम खेतीबाड़ी करते हैं। उनका बेटा सुरजीत (17) गांव के ही एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। देर शाम सुरजीत खेत जाने के लिए घर से निकला था।
उसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही सुरजीत की मौत हो गई। ट्रैक के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना सुरजीत के परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव से लिपटकर बिलख पड़े। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की जान गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें