फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में कानपुर देहात, नगर और जालौन ने हासिल की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्पोर्ट्स स्टेडियम, माती में 23वीं अंतर जनपदीय जोनल पुलिस बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मैच खेले गए। बैडमिंटन के डबल्स (पुरुष वर्ग) के मुकाबले में जालौन और बैडमिंटन (महिला वर्ग) में कानपुर देहात ने शील्ड पर कब्जा किया। वहीं, टेबिल टेनिस (पुरुष वर्ग) में कानपुर नगर और टेबिल टेनिस (महिला) प्रतियोगिता में कानपुर देहात टीम विजयी रही। प्रतियोगिता का समापन एडीजी कानपुर जोन प्रेम प्रकाश ने विजेता टीमों को शील्ड और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया। एसपी अनुराग वत्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कानपुर जोन से इटावा, औरैया, फतेेहगढ़, कन्नौज, झांसी, जालौन, कानपुर नगर, ललितपुर और कानपुर देहात की नौ टीमों ने भाग लिया। बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में सभी मैच नॉक आउट रूल्स के आधार पर खेले गए। रविवार को बैडमिंटन डबल्स (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का फाइनल मैच फतेहगढ़ व जालौन के बीच खेला गया। इसमें जालौन ने फतेहगढ़ को सीधे सेटों में 21-7 और 21-11 से हराकर शील्ड अपने नाम कर ली। बैडमिंटन (महिला वर्ग) में कानपुर देहात ने कानपुर नगर को हराकर जीत हासिल की।
टेबिल टेनिस (पुरुष वर्ग) में कानपुर नगर ने फतेहगढ़ को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टेबिल टेनिस (महिला वर्ग) में कानपुर देहात ने कानपुर नगर को हराकर शील्ड अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान, चंद्रपाल, अरुण कुमार गुप्ता, गणेश श्रीवास्तव और शिवशंकर तिवारी मौजूद रहे। सभी टीमों के मैनेजरों व कप्तानों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन बनाए रखा। प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिसार निरीक्षक चंद्रभूषण पांडेय ने सहकर्मियों ने साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें