फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेजी जांच टीम

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले में गैंगरेप पीड़िता के गांव में पिता से घटना के बावत जानकारी लेते सपा एमलसी राज - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा थाना के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के खुदकुशी मामले की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन सदस्यीय टीम भेजकर जांच कराई। टीम ने रविवार को गांव पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से बात की। उनकी आर्थिक स्थिति का विवरण जुटाया। इस दौरान मौके पर मौजूद रूरा थाना प्रभारी से एक विधायक ने कहा कि क्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता की मौत का इंतजार कर रहे थे। यह सुनकर थानेदार चुपचाप रहे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित है। टीम में शामिल हरदोई के एमएलसी राजपाल कश्यप, एमएलसी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव और कानपुर नगर के आर्य नगर क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेई दोपहर में पीड़िता के गांव पहुंचे। पीड़िता के परिजनों व गांव वालों से घटना की जानकारी ली।
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति का विवरण जुटाया। एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने में राज्य सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। रूरा थाना प्रभारी मोहम्मद सैय्यद अब्बास से जांच टीम में शामिल विधायक ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता की मौत का इंतजार कर रहे थे क्या।
विज्ञापन

जांच टीम ने पुलिस की भूमिका पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष समरथ पाल ने बताया कि समिति ने जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास भेजी जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह, शेखू खान, अभय यादव, आलोक रत्न यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें