फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : जिला अस्पताल में चिकित्सक समेत छह और लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित छह और लोग संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना के नौ केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राम कुमार गौतम को कई दिनों से जुकाम और खांसी की समस्या थी। इस पर उन्होंने आरटीपीसीआर जांच कराई तो उनके कोरोना संक्रमित होने का पता चला। डॉक्टर ने खुद को कानपुर स्थित अपने आवास में होम आइसोलेट कर लिया है।
डॉक्टर के संक्रमित मिलने के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर बिना मास्क लगाए मरीजों को नहीं देखने जाने की नोटिस चस्पा कर दी गई है। इसके साथ ही पांच अन्य मरीज अकबरपुर कस्बे में मिले हैं। सभी से संपर्क किया जा रहा, लेकिन अभी उनसे बात नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बिना मास्क और शारीरिक दूरी के नजर आ रहे मरीज
जिला अस्पताल में शुक्रवार को 785 मरीज पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, उल्टी दस्त के मरीज थे। ओपीडी में सभी डॉक्टरों के कमरे के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इस दौरान अधिकांश मरीजों ने मास्क नहीं लगा रखा था, वहीं शारीरिक दूरी का पालन तो यहा एकदम नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें