फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिंगापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। प्रधानाध्यापक पर साथी शिक्षक और बच्चों के साथ जातीय भेदभाव का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हंगामा काटा। बच्चों को दूध वितरण में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। हालांकि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस, प्रशासनिक या शिक्षा विभाग के अफसर से नहीं की है।
विज्ञापन

बुधवार को 40-50 ग्रामीणों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि इसी शैक्षिक सत्र से प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय को एक कर उच्च जाति के व्यक्ति को प्रधानाध्यापक बनाया गया है। वह प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक से जातीय भेदभाव करते हैं। शिक्षक के खाने के बर्तनों को भी अलग रखवाया जाता है। बच्चों को भी जातीय भेदभाव की सीख दी जाती है। मध्याह्न भोजन में एक बच्चे को दो सौ मिली दूध दिया जाना चाहिए। बुधवार को स्कूल में मौजूद 126 बच्चों के लिए सिर्फ आठ लीटर दूध मंगाया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि सभी आरोप गलत हैं।
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय समायोजित होने के बाद कुल पांच रसोइयों में से दो को हटा दिया है। इससे खुन्नस खाए उनके परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा किया है। उन्होंने घटना कि जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। पुलिस से भी शिकायत की जाएगी। न्याय पंचायत समन्वयक अजीत सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों पर अभद्रता करने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें