झींझक नगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व अन्य व्यापारी।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। सर्व सम्मति से विनोद वर्मा को झींझक नगर व्यापार मंडल का अध्यक्ष, हृदेश गुप्ता और जितेंद्र शर्मा को महामंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
कस्बा स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल तिवारी के प्रतिष्ठान पर जिला उद्योग व्यापार मंडल युवा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे की देखरेख में चुनाव अधिकारी अनुभव अग्रवाल महामंत्री, रामजी मिश्रा जिला अध्यक्ष युवा उद्योग व्यापार मंडल ने चुनाव कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्या के समाधान व नगर व्यापार मंडल की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को सक्रिय रहना है। कोई भी व्यापारियों का उत्पीड़न करता है तो उसके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
इस दौरान रविंद्र पालीवाल, ह्रदेश त्रिपाठी, छोटे पोरवाल, पप्पू पाल, बबलू यादव, आंनद वर्मा, वागीश वर्मा, ललिया वर्मा, सुधीश, मोहम्मद इलियास, अमित गुप्ता मौजूद रहे।