फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माती बस अड्डे पर चालकों की सीधी भर्ती आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती बस अड्डे पर बेरोजगारों के लिए परिवहन विभाग शुक्रवार को शिविर लगाकर रोजगार देगा। विभाग सीधी भर्ती के तहत जिले के युवाओं को रोडवेज चालक के पद पर पहला टेस्ट लेगा। इसके लिए चालकों की उम्र कम से कम 23 साल छह माह होनी चाहिए। आवेदकों की लंबाई कम से कम पांच फिट तीन इंच होनी चाहिए।
विज्ञापन

एआरएम परिवहन अविनाश चंद्र ने बताया कि विभाग में चालक के पद पर जिले के माती डिपों में युवाओं को सीधा भर्ती करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही। चालक पद पर चयन में दो टेस्ट लिए जाएंगे। पहला टेस्ट जिले में होने के बाद पास होने वाले युवाओं को कानपुर के विकास नगर ट्रेनिंग सेंटर पर दूसरी परीक्षा देनी होगी।
उन्होंने बताया कि रोजगार शिविर में पदों की कोई संख्या नहीं है। इसमें कितने भी युवा अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को कक्षा आठ पास होना आवश्यक है। उनके पास दो वर्ष अनुभव के साथ भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना जरूरी है। परीक्षा में पास होने के बाद अभ्यर्थियों को कानपुर जोन में तैनाती दी जाएगी। पहले चरण में परिवहन विभाग के एआरएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें