फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कट बंद, टोल के करीब आकर मुड़ सकेगें वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर बारा टोल प्लाजा के आगे (कानपुर की तरफ) बने अवैध कट को बंद करा दिया गया है। अब बारा टोल के पास से ही वाहन मुड़कर आगे जा सकेंगे।
विज्ञापन

अवैध कट से एक ट्रक मुड़ रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए थे। अवैध कट के कारण हादसे की सूचना पर एसपी अनुराग वत्स टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस कट को अस्थाई बैरियर लगाकर बंद करा दिया। बारा टोल के पास से अब कोई भी वाहन मुड़कर जा सकेगा।
एसपी ने बताया कि बारा टोल से पांच सौ मीटर दूर कानपुर की तरफ अवैध कट है। वाहन चालक अक्सर जल्दबाजी में कट से वाहन को मोड़ने लगते हैं। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन उससे टकरा जाते हैं। इससे कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। कट के दोनों तरफ से स्पीड ब्रेकर भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक अपने वाहन की स्पीड भी कम नहीं करते हैं। एनएचआई को स्पीड ब्रेकर बनाने को कहा गया है। इसमें अभी वक्त लगेगा। फिलहाल कट को अस्थाई बैरियर से बंद करा दिया गया है। वहां ट्रैफिक सिपाही की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। अब बारा टोल के करीब आने के बाद चालक को वाहन मोड़कर जाना होगा। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें