फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : विकास दुबे गैंग को अपनी राइफल देने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गैंगस्टर अपराधी को शनिवार रात हवाई पट्टी के करीब मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद हुआ है। एसपी के अनुसार आरोपी ने उसकी राइफल का उपयोग विकास दुबे गैंग की ओर से करने की बात कबूली है।
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले विकास दुबे के साथी कुढ़वा निवासी गुड्डन त्रिवेदी के चचेरे भाई उमेश त्रिवेदी पर दिसंबर में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। तब से वह लगातार फरार चल रहा था।
इस पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से कोतवाली शिवली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर शनिवार रात में पुलिस ने मरहमताबाद हवाई पट्टी के रास्ते पर उमेश को घेर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जनार्दन सिंह के अनुसार घेराबंदी पर उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर किया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद हुआ है।
इधर, माती पुलिस लाइन में एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गैंगस्टर आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि विकास दुबे के साथी चचेरे भाई गुड्डन त्रिवेदी ने उसका राइफल का लाइसेंस बनवाया था। विकास दुबे गैंग उसकी राइफल का प्रयोग करता था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें