फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: कानपुर-झांसी हाईवे पर डंपर की टक्कर से सेवानिवृत्त कानूनगो की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Sun, 06 Aug 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

उप निरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता बाइक लेकर घर से निकले थे। लेकिन मौके पर बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में कानपुर-झांसी हाईवे पर पटेल चौक के पास सड़क पार करते समय डंपर की टक्कर से सेवानिवृत्त कानूनगो की मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी होने पर परिजन बिलख पड़े। मौके से उनकी बाइक नदारद मिली।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे पर पुखरायां बाईपास पटेल चौक के पास अब्दुल कलामनगर मीरपुर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो गिरीश शुक्ल (72) शुक्रवार को सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान कानपुर से झांसी की ओर जा रहा डंपर उनको टक्कर मारते हुए निकल गया।
सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक चरण सिंह ने उनको इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. आरती ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल पहुंचे उनके बेटे संजीव शुक्ल व भतीजा अनुराग, पत्नी शिवदेवी बिलखने लगे। उप निरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता बाइक लेकर घर से निकले थे। लेकिन मौके पर बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें