फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्पिटल संचालक पर आईटी एक्ट व धमकाने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर यूपीसीडी कालोनी निवासी युवक ने अनंतराज हास्पिटल के संचालक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी वायरल करने व धमकाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। रविवार को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर हास्पिटल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जैनपुर यूपीसीडा कालोनी निवासी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि अकबरपुर अंडरपास चौराहा स्थित अनंतराज हास्पिटल के संचालक अमित कटियार ने 7 जून 2019 को उसके व परिजनों के खिलाफ व्हाटसएप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी वायरल की थी। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई। संचालक ने अस्पताल की कमियां उजागर करने पर गालीगलौज करते हुए धमकी दी थी।
बताया कि 19 अगस्त 2019 को मामले की शिकायत डीएम से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी अनुराग वत्स से शिकायत की गई। एसपी अनुराग वत्स ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अकबरपुर कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर हास्पिटल संचालक के विरुद्ध आईटी एक्ट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें