राजपुर (कानपुर देहात)। सिकंदरा-भोगनीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। शाहजहांपुर कस्बे की हालत बेहद खतरनाक हो चुकी है। जरा भी चुके नहीं की जान पर बन आती है। शनिवार को रोड के गड्ढों में शाहजहांपुर में दो ट्रकों में तकनीकी खराबी आने से फंस गए। इसके चलते रोड पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
सट्टी थाना के शाहजहांपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर दो माह से गौरीकरन मार्ग तक पांच सौ मीटर सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। गड्ढों में आए दिन भारी ओवरलोड वाहन गड्ढों में फंसकर रोड जाम कर देते हैं। इससे न केवल राहगीरों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बल्कि व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है। कई बार इसको लेकर लोकनिर्माण विभाग को शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शनिवार को सट्टी मार्ग के ठीक सामने सड़क के दोनों ओर दो भार ट्रकों के एक्सल व पट्टे टूट जाने से सड़क मार्ग बाधित हो गया और देखते ही देखते मुगल रोड जाम हो गया। रोड के दोनों तरफ ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। इससे तीन घंटे जाम लगा रहा। ट्रक ठीक होने के बाद रोड पर लगे जाम से निजात मिल सकी।