फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : बलवंत हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में चार जिलों में दबिश दे रहीं पुलिस टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड में फरार आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की छह टीमें चार जिलों में दबिश दे रहीं हैं। कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। आरोपियों के करीबियों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

शिवली के सरैया लालपुर निवासी सराफ व खाद कारोबारी चंद्रभान सिंह से हुई लूट के मामले में शिवली थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। छानबीन के दौरान चंद्रभान के भतीजे बलवंत सिंह को शिवली पुलिस व एसओजी ने उठाया था।
रनियां थाने में पूछताछ के दौरान उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। इससे बलवंत की मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम, शिवली थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, मैथा चौकी प्रभारी ज्ञानप्रकाश पांडेय, रनियां थानाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह व सिपाही महेश गुप्ता (सभी निलंबित) व एक डॉक्टर और अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में रनियां थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

मामले में एसओजी टीम समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। निलंबित एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम, हेड कांस्टेबल सोनू यादव, दुर्वेश कुमार, अनूप कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह अब तक पकड़े जा चुके हैं। यह सभी जिला कारागार में बंद है।
पुलिस की टीमों ने दरोगा शिव प्रकाश सिंह, सिपाही महेश गुप्ता, दरोगा ज्ञान प्रकाश पांडेय समेत अन्य आरोपियों की तलाश में मंगलवार को उन्नाव, कानपुर, प्रयागराज और बांदा में कई जगहों पर दबिशें दी।
कुछ करीबियों से भी पूछताछ की गई। आरोपियों के मोबाइल लगातार बंद बता रहे। कुछ सुराग भी टीमों को मिले हैं। एसपी सुनीति ने बताया कि दबिश चल रही है गिरफ्तारी एसआईटी टीम करेगी।
बिठूर विधायक ने भेजी एक-एक लाख की दो एफडी
बलवंत के दोनों बच्चों के नाम एक एक लाख रुपये की एफडी विधायक बिठूर अभिजीत सिंह सांगा ने कराई है। मंगलवार को विधायक ने अपने कार्यकर्ता से यह एफडी परिवार को भेजी। कार्यकर्ता ने एफडी परिजनों सौंपी दी। विधायक का कहना है कि जो घटना हुई बेहद दुखद है। बलवंत को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें