फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: पुलिस ने अवैध शराब की 301 पेटियां पकड़ी, चेकिंग के दौरान डीसीएम से मिली, चालक गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2024 04:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat: अवैध शराब बरामदगी व अपराधों की रोकथाम की दिशा में कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चेकिंग के दौरान डीसीएम से अवैध अंग्रेजी शराब से भरी 301 पेटियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में मूसानगर थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरी डीसीएम जब्त की है। साथ ही, चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि डीसीएम मे अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है। इस पर पथार गांव पुलिया के पास चेकिंग के दौरान अवैध शराब बरामद की गई है।

विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने आरोपी चालक राहुल पटेल पुत्र रामबाबू निवासी पौथिया थाना ललपुरा जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार किया है। मौके से एक डीसीएम और अवैध शराब की 301 पेटियां (कुल 2709 लीटर) बरामद की गई हैं। इनमें 194 पेटी क्वार्टर, 85 पेटी हाफ बोतल व 22 पेटी फुल बोतल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें