फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर हमला: धक्कामुक्की और चले लात-घूंसे, रात दो बजे तक गूंजे सायरन, खेतों में छिपकर ग्रामीणों ने काटी रात

Tue, 22 Sep 2026 08:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: डेरापुर थाना अंतर्गत रमपुरा गांव में नोटिस तामील कराने और कार बरामद करने पहुंची कानपुर कमिश्नरेट की कल्याणपुर पुलिस पर हमले और हवाई फायरिंग के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। रात दो बजे तक गांव में पुलिस वाहनों के सायरन गूंजते रहे और कार्रवाई के डर से कई ग्रामीणों ने खेतों में छिपकर रात काटी।
विज्ञापन
कानपुर देहात में पुलिस पर हमला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के रमपुरा में नोटिस तामील व कार बरामद करने आई कानपुर कमिश्नरेट के कल्यानपुर थाना पुलिस के साथ मारपीट व पुलिस की ओर से फायरिंग करने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल रहा। गांव में रात दो बजे तक पुलिस वाहनों के सायरन की आवाजें गूंजती रहीं। वहीं स्वयं के फंसने के डर से कई ग्रामीणों ने खेतों में छिपकर रात बिताई।  इधर पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन

रमपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रविवार रात को एक कार से चार पुलिस कर्मी आए थे। पुलिस कर्मियों की एक युवक से किसी बात को लेकर बहस होने के बाद मारपीट होने लगी। करीब 10:45 बजे पर पुलिस की ओर से एक फायर किए जाने पर गांव में सन्नाटा छा गया। इधर गांव में 11 बजे के बाद से पुलिस वाहनों के सायरन गूंजने के साथ सिकंदरा, राजपुर, मंगलपुर, डेरापुर, बरौर आदि थानों का फोर्स व पुलिस अधिकारियों की गांव में गतिविधियां शुरू हो गईं।

आरोपियों की तलाश में में दबिश दे रही हैं टीमें
गांव में फोर्स की संख्या बढ़ते देख कई ग्रामीण कार्रवाई के डर से घरों को छोड़कर खेतों की ओर निकल गए। पुलिस के जाने के बाद ग्रामीण गांव का माहौल भांपते हुए वापस लौटे। इधर स्थानीय पुलिस ने घायल पुलिस कर्मियों व वादी उमेश दुबे का सोमवार तड़के 4:20 बजे पर सीएचसी डेरापुर में डॉक्टरी परीक्षण करवाया। वहीं सोमवार को भी घटना की वजह से गांव में लोगों की चहल-कदमी बहुत कम रही। ग्रामीण रात में हुई घटना को लेकर चर्चाएं करते रहे। सोमवार से स्थानीय पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में आसपास के क्षेत्र में दबिश दे रही हैं।

पूर्व में प्रांजुल को तामील करवाए गए थे नोटिस
एसआई अमित मलिक ने बताया कि उमेश दुबे की ओर से कार को अवैध कब्जे में रखने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना में सहयोग के लिए आरोपी सोनू को पूर्व में भी परिजन की मौजूदगी में 35 (3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराया गया था। इसके बाद भी आरोपी विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था।

ये है पूरा मामला
रमपुरा कांधी में रविवार रात दस बजे मुकदमे का नोटिस तामील व कार बरामद करने पहुंची कानपुर नगर के कल्यानपुर पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में तीन दरोगा, कांस्टेबल और वादी घायल हो गए। उग्र भीड़ से जान बचाने के लिए पुलिस टीम को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। चारों पुलिसकर्मियों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वादी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
घायलों में महिला एसआई भी है। चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। उपनिरीक्षक अमित मलिक ने बताया कि कल्यानपुर के आईआईटी गेट निवासी सोनू शुक्ला उर्फ प्रांजुल शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोपी साेनू को धारा 35 (3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराने के साथ मुकदमे से संबंधित इनोवा कार बरामद करनी थी।

नोटिस लेने से इन्कार कर दिया
मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी एक घर में मिला। इस पर वह दो अन्य दरोगा राजर्षि त्रिपाठी, शिवानी व कांस्टेबल जहान सिंह के साथ रविवार रात रमपुरा कांधी पहुंचे। वाहन की पहचान के लिए वादी बारा सिरोही (कल्यानपुर) के उमेश दुबे को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी से नोटिस लेने, विवेचना में सहयोग करने और कार सौंपने को कहा। आरोप है कि उसने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया और घर में मौजूद लोगों को बुला लिया।

सर्विस पिस्टल से हवाई फायर कर बचाई जान
इसके बाद भीड़ ने टीम के साथ धक्कामुक्की और मारपीट शुरू कर दी। मौका देखकर आरोपी भगा दिया। स्थिति बिगड़ने पर एसआई अमित ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए सर्विस पिस्टल से हवाई फायर किया। सूचना पर एएसपी आलोक प्रसाद, सीओ डेरापुर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी भी फोर्स के साथ पहुंचे। घायलों को डेरापुर सीएचसी में इलाज कराया गया। वादी उमेश दुबे का इलाज कानपुर में इलाज चल रहा है।

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने प्रांजुल शुक्ला, मनोज कुमार दुबे, सुनील कुमार दुबे, पारस दुबे व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कुछ लोगों की ओर से पुलिस पर हमला किया गया है। घायल पुलिस कर्मियों व वादी का इलाज करवाया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  -आलोक प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें