फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर करें दंगा नियंत्रण रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अयोध्या मसले में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दोनों समुदाय के लोग सम्मान करें। सद्भाव पूर्ण तरीके से स्वीकार करें। ऐसा माहौल अपने-अपने क्षेत्र में तैयार करें थानेदार। यह बात एसपी अनुराग वत्स ने गुरुवार देर रात थानेदारों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि बीट के सिपाही अराजक तत्वों की सूचना एकत्रित करें। उन पर निरोधात्मक कार्रवाई करें।
विज्ञापन

अयोध्या मामले में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शांति व्यवस्था बरकरार रखने की कवायद में पुलिस लगी है। एसपी ने देर रात बैठक में कहा कि अकबरपुर, पुखरायां, अमरौधा, झींझक, संदलपुर, रसूलाबाद समेत कई प्वाइंटों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन स्थानों पर पुलिस खास सतर्कता बरते। साथ ही दंगा नियंत्रण का अभ्यास कर लिया जाए।
दोनों समुदाय के संभ्रात लोगों को साथ लेकर पैदल मार्च करें। इसके साथ ही सभी थाना प्रमुखों से कहा कि बीट सिपाहियों से उनके क्षेत्र में अराजक तत्वों की सूची तैयार करवा लें। उनकी गतिविधियों की मानीटरिंग कराएं। संदिग्ध गतिविधियों और माहौल खराब करने वालों पर निरोधात्मक कार्रवाई करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों को चिंहित कर कार्रवाई करें। हर थाने में मिनी दंगा स्कीम बनाकर उसका रिहर्सल करने के निर्देश भी थानेदारों को दिए। बैठक में एएसपी अनूप कुमार, सीओ अर्पित कपूर, संदीप सिंह, रामकृष्ण मिश्रा, सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें