फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार चालक को इलाज के लिए एसपी ने दी दस लाख की चेक

विज्ञापन
यूपी डायल 100 के चालक को सहायता राशि की चेक देते एसपी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कानपुर देहात। सिपाही के इलाज में मदद के लिए जिलेभर के पुलिसकर्मियों आगे आ गए। खराब किडनी के इलाज के लिए पुलिसकर्मियों ने अपने वेतन से कटवाकर 10 लाख 66 हजार पांच सौ रुपये जुटा लिए। एसपी अनुराग वत्स ने बुधवार को सिपाही को अपने दफ्तर बुलाकर चेक दे दिया। एसपी ने उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए अच्छे से इलाज कराने को कहा।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी लाल सिंह जिले में चल रही 100 डायल की गाड़ी में चालक है। स्वास्थ्य खराब होने पर डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने बताया उनकी किडनी में खराबी आ गई है। इलाज में डॉक्टर ने काफी खर्च आने की बात कही। इससे सिपाही परेशान था। परेशानी का कारण पूछने पर उसने साथियों को पूरी बात बताई। यह जानकारी एसपी तक पहुंची। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपनी इच्छा के अनुसार सिपाही की मदद के लिए राशि देने को कहा। इसके बाद सभी ने अपने वेतन से इच्छानुसार राशि कटवा दी। एसपी ने जब सिपाही को चेक दी तो उसकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें