फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस चालान चस्पे करने के साथ ही घर भेजेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने पर पुलिस अब गाड़ियों पर चालान चस्पा करेगी। इसके साथ ही गाड़ी मालिक के घर में भी चालान भिजवाने की व्यवस्था पुलिस करेगी। बड़े शहरों के तर्ज पर यह व्यवस्था जिले में भी एसपी अनुराग वत्स शुरू करने जा रहे हैं। रविवार को उन्होंने चालान फार्म का अप्रूवल कर दिया।
विज्ञापन

माना जा रहा है एक हफ्ते में यह व्यवस्था चालू हो जाएगी। गाड़ी का चालान करने के सात दिन में जुर्माना जमा न करने पर पुलिस संबंधित गाड़ी मालिक के घर कोर्ट के जरिए नोटिस भिजवाएगी। बता दें कि जिले के अकबरपुर, पुखरायां, भोगनीपुर, रनियां क्षेत्रों में सड़क के किनारे खड़ी होने से अक्सर जाम लग जाता है। इस स्थिति से निपटने के लिए यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए चालान चस्पा करने की व्यवस्था शुरू की जा रही है ताकि लोग नो पार्किंग जोन में दो और चार पहिया वाहन खड़े न करें। इससे आसानी से आवागमन हो सके। कहा कि इस व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। जरूरी हुआ तो क्रेन के जरिए गाड़ियों को उठवा कर पुलिस लाइन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

संबंधित वाहन मालिक से नए नियमों के मुताबिक जुर्माने की रकम वसूल कर गाड़ी को जाने दिया जाएगा। पहले चरण में जिले के प्रमुख कस्बों में जैसे अकबरपुर, पुखरायां, रूरा, रनियां और भोगनीपुर आदि स्थानों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके बाद इसे पूरे जिले में प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा। इसके लिए चालान फार्म को अप्रूव कर दिया गया है। चालान बुक तैयार होने पर इसे ट्रैफिक और थाना पुलिस को दिया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर नई व्यवस्था शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें