फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : मौसम बिगड़ा तो सड़क से जालौन जाएंगे प्रधानमंत्री, चार जोन व आठ सेक्टर में बांटा गया वैकल्पिक मार्ग

विज्ञापन
रायपुर बार्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश देतीं एसपी सुनीति। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मौसम ने दगा दिया तो प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग से कानपुर नगर से जालौन ले जाया जाएगा। इसके मद्देनजर कानपुर देहात के वैकल्पिक मार्ग को चुना गया है। इस मार्ग को चार जोन, आठ सेक्टरों और 16 सब सेक्टर में बांटा गया है। एक एएसपी, चार सीओ, 13 इंस्पेक्टरों समेत 855 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति शुक्रवार को खुद वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी चेक करने निकलीं। रिहर्सल के दौरान एसपी को सभी पुलिसकर्मी तैनात मिले। एसपी ने मातहतों को सतर्कता व निष्ठा से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ने रायपुर बार्डर से कालपी बार्डर तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। पुलिस कर्मियों ने होटलों व ढाबों पर ठहरे लोगों से पूछताछ की और उनके नाम व पते को तस्दीक कराई। झांसी हाईवे पर भोगनीपुर में बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने जालौन की तरफ जा रहे वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

इसके अलावा अकबरपुर, पुखरायां, मूसानगर, सिकंदरा समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थित होटलों व ढाबों पर ठहरे और खाना खाने पहुंचे लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की। इनके नाम व पते का सत्यापन भी किया गया।
50 बसें व 200 से अधिक पुलिस कर्मी रवाना
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते कानपुर देहात से 50 प्राइवेट बसों का बेड़ा भेजा गया है। एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि जिले से 50 प्राइवेट बसें जालौन भेजी गई हैं। सभी बसें यहां से रवाना हो गई हैं।
वहीं, एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए जिले से 200 सिपाहियों व दरोगाओं के अलावा दो सीओ व उनकी भी ड्यूटी लगी है। सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें