फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : रूरा रेलवे स्टेशन पर प्रति ट्रेन केवल 68 यात्री, आय 25 सौ से कम, नई ट्रेनों के ठहराव की मांग खारिज

विज्ञापन
रूरा रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। दिल्ली हावड़ा रूट के रूरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव वाली प्रति ट्रेन से 2461 रुपये की सीमित आय है। प्रति ट्रेन प्रति दिन यात्रियों का औसत भी केवल 68 है।
विज्ञापन

इसके चलते दैनिक यात्री कल्याण समिति व उप्र उद्योग व्यापार संगठन की ओर से की गई अवध, जोधपुर हावड़ा व डाउन संगम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को रेलवे ने ठुकरा दिया है।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने विधायक/राज्यमंत्री को भेजे जवाब में साफ कहा है कि वाणिज्यिक एवं परिचालन की दृष्टिकोण से नई ट्रेनों का ठहराव दिया जाना औचित्यपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन

दिल्ली हावड़ा रेलवे रूट अति व्यस्त है। प्रति दिन करीब ढाई सौ से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। रेलवे के अनुसार कानपुर टूंडला खंड की रेल लाइन क्षमता का 173 फीसदी से अधिक उपयोग हो रहा है। इधर यात्रियों के प्रति दिन प्रति ट्रेन औसत यात्रा के आधार पर फायदे और परिचालन में सहूलियत के दृष्टिगत ट्रेनों का ठहराव देने की व्यवस्था है।
रूरा स्टेशन पर मौजूदा समय में अप व डाउन की 13 ट्रेनों का ठहराव है। जबकि प्रति ट्रेन हर दिन औसतन केवल 68 यात्री ही यात्रा करते हैं। ऐसे में प्रति ट्रेन कमाई का औसत भी 2461 रुपये ही है।
उप्र दैनिक यात्री कल्याण समिति व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से विधायक/राज्यमंत्री को रूरा स्टेशन पर अप व डाउन की अवध, जोधपुर हावड़ा व डाउन संगम के ठहराव की मांग का पत्र दिया था। इसे नौ मार्च को विधायक/राज्यमंत्री ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को भेजा था।
18 अगस्त को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने इन मांगों को लेकर विधायक/राज्यमंत्री को जवाब भेजा है। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार ने मौजूदा आय और औसत ट्रेन यात्री का हवाला देकर जोघपुर हावड़ा, अवध एक्सप्रेस व डाउन संगम का ठहराव न देने की स्थिति स्पष्ट की है।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की ओर से ट्रेनों के ठहराव की मांग के क्रम में जवाब आया है। इसमें उन्होंने प्रति दिन, प्रति ट्रेन औसत आय व औसत यात्रियों की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर नई ट्रेनों का ठहराव देने से इनकार किया है। - प्रतिभा शुक्ला, विधायक/राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें