फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी के हलिया घाट में बनना शुरू हुआ पक्का घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। यमुना नदी के हलिया घाट में पक्के घाट का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। निर्माणाधीन पक्के घाट में सीढ़ी व बैठने के लिए बैंच निर्माण से लेकर पेयजल, प्रकाश, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं की जाएंगी। जिसके निर्माण के लिए पर्यटन विभाग ने दो करोड़ बारह लाख का बजट पास दिया है। कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम की इकाई निर्माण एवं परिकल्प सेवा कानपुर मंडल ने निर्माण कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन

निर्माण योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर एके शर्मा ने बताया कि जून 2020 में पर्यटन विभाग ने यमुना नदी के हलिया घाट में पक्के घाट के निर्माण के लिए दो करोड़ बारह लाख का बजट पास किया था। जिसका उत्तर प्रदेश जल निर्माण की इकाई एवं परिकल्प सेवा कानपुर मंडल के द्वारा निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया था। लेकिन कोरोना काल के कारण निर्माण कार्य देर से शुरू हो सका। जिसका निर्माण कार्य अब जून 2021 में पूरा होगा। जिसमें यमुना नदी के जल स्तर से पक्का घाट सीढ़ी युक्त होगा। सीढ़ियों के बीच बैठने के लिए बैंच और ऊपरी हिस्से में तीन शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। घाट में प्रकाश के लिए चारों तरफ एलईडी लाइटों को लगाया जाएगा। घाट की लंबाई 100 मीटर ऊंचाई 29 मीटर होगी। फिलहाल अभी खुदाई करके पिलर निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें