फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की सामूहिक रसोई से जरूरतमंदों को मिला खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। लॉकडाउन के चलते दूसरे प्रांतों से आने वाले लोगों की अफसर, पुलिस कर्मी व समाजसेवी लगातार मदद कर रहे हैं। लोग सामूहिक रसोई में खाना बनवाकर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अकबरपुर के वार्ड अशोकनगर निवासी युवा जीशान, रशीदुल्ला खान, शीबू खां, पप्पू, नादिर अली समेत कई लोगों ने ने कोतवाली के पास हाईवे से गुजरने वाले लोगों को लंच पैकेट बांटे। वहीं, माती रोड निवासी दुकानदार कासिम अली ने सहयोगियों के साथ अंडरपास पर लोगों को खानपान सामग्री दी। अकबरपुर नगर पंचायत की ईओ देवहूति पांडेय की मां वसुंधरा पांडेय ने कस्बा के 25 गरीब लोगों के घरों में खाद्यान्न वितरित कराया। झींझक में व्यवसायी दीपचंद्र पोरवाल, पूर्व चेयरमैन राजकुमार यादव, शनि गुप्ता, अंशू के सहयोग से सामूहिक रसोई में खाना बनवाकर 600 जरूरतमंदों व 100 पुलिस कर्मियों को दिया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, शब्बीर खान, राकेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, मोहम्मद तारिक ने भी लंच पैकेट बंटवाए। केंद्रीय स्कूल के छात्र शिवम व सान्या ने घरों को लौट रहे लोगों को लंच पैकेट दिए। डेरापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विष्णु दुबे, रामजी तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, अंकित तिवारी ने मुंगीसापुर में लगी नुमाइश में फंसे दुकानदार व अन्य लोगों को लंच पैकेट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें