रसूलाबाद में बैंक के बाहर ग्राहकों की लगी कतार।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कहीं लोग दूरी बना रहे हैं तो कहीं मनमानी कर रहे हैं। सोमवार को रसूलाबाद में बैंक के बाहर लोग एक-दूसरे से दूरी बनाकर कतार में खड़े हुए। वहीं, रूरा में बैंक के बाहर लोग मनमानी कर जमघट लगाए नजर आए।
दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले। वृद्ध, विधवा व दिव्यांग पेंशन लाभार्थी के खातों में भेजी गई है। रुपये निकालने के लिए रसूलाबाद में सेंट्रल बैंक के बाहर काफी ग्राहक जुट गए। पुलिस कर्मियों ने लाइन लगवाई। महिला ग्राहकों ने दूर-दूर गोले में खड़ाकर बारी का इंतजार किया। वहीं रूरा की बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक में सोमवार को रुपये निकालने के लिए ग्राहक बैंक के बाहर जुट गए। ये जमघट बनाकर बैठे नजर आए। हालांकि बैंक के अंदर बारी-बारी से ही लोगों को प्रवेश दिया गया। एसओ विद्यासागर सिंह ने बताया कि बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।