फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का हो रहा अनुपालन, दुकानों में कम हुई भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन का असर पूरी तरह दिखाई पड़ रहा है। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। दुकानों में भीड़ कम ही रही। अधिक दाम वसूली की शिकायतें भी नहीं आईं। वहीं ग्रामीण इलाकों में लाही, धनियां की फसलें काटने के लिए किसान मजबूरी में खेतों में जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम राकेश सिंह ने आवश्यक वस्तुओं के दाम निर्धारित कर दिए हैं। हर दुकानदार को दुकान के बाहर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अधिक वसूली करने वालों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। इससे अब अधिक वसूली के मामले सामने नहीं आ रहे हैं। सोमवार को लॉकडाउन का असर पूरी तरह से दिखा। हाईवे से लेकर गांव की गलियों तक सन्नाटा रहा। जरूरी काम से निकलने वालों से भी पुलिस ने पूछताछ की। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पकी खड़ी लाही, चना, धनियां की फसल काटने के लिए किसान खेतों में जा रहे हैं। खेतों में सामाजिक दूरी के अनुपालन में कोई समस्या भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें