रूरा। थाना क्षेत्र के गेंदामऊ गांव में रविवार की देर शाम एक युवक ने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। गांव निवासी विपिन (22) रविवार की देर शाम कमरे में अकेला था। उसने साड़ी का फंदा बनाकर छत के कुंडे से फांसी लगा ली। वहीं खाना खाने के लिए पिता राम अवतार उसे बुलाने कमरे में गए तो शव फंदे पर देखकर चीख पड़े। सूचना पर सिठमरा चौकी प्रभारी अमित शुक्ला पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि विपिन खेतीबाड़ी में सहयोग करता था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।