फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सप्ताह भर से हो रही कोहरे की धुंध से सोमवार को राहत मिली, लेकिन 4.9 किमी की रफ्तार से चली उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मौसम और ठंडा हो गया। आसमान में पूरे दिन बदली छाई रही। जिले में न्यूनतम तापमान 11 व अधिकम तापमान 15.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही बर्फीली हवाएं चलीं तो लोग ठिठुरते नजर आए। लोग अलाव के सहारे रहे। शाम ढलने के साथ ही गल्लियों में सन्नाटा पसर गया। हालांकि प्रमुख चौराहों पर जल रहे अलावों के पास राहगीर जमघट लगाए रहे। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को भी सर्द हवाएं चलने व मौसम में खास बदलाव न होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें