शिवली। एसडीएम मैथा रामशिरोमणि ने कोतवाली शिवली का वार्षिक निरीक्षण किया। कार्यालय का कामकाज ठीक मिलने पर उन्होंने हौसला आफजाई की। इसके साथ ही गारद को एक हजार का नगद पुरस्कार दिया। उन्होंने शस्त्रों का शीघ्र सत्यापन पूरा कराने का निर्देश दिया।
सोमवार की सुबह कोतवाली पहुंचे एसडीएम ने मालखाना, हवालात, मेस के साथ विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया। कोतवाली की साफ-सफाई देखकर वह संतुष्ट नजर आए। कार्यालय में अभिलेखों का रखरखाव सही मिलने पर उन्होंने आरक्षी कैलाश, शिवप्रकाश, शिवकुमार, अखिलेश व विवेक कुमार की हौसला आफजाई की। सलामी गारद के दरोगा रामऔतार, आरक्षी सचिन मलिक, विकास, मोनू, अभिषेक कुमार को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया। यहां थाना प्रभारी वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।