फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस बेचने में 18 माह का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा पुलिस ने मई 2019 में एक युवक को चरस के साथ पकड़ा था। मामले की सुनवाई माती स्थित अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम कोर्ट में चल रही थी। मंगलवार को अदालत ने अभियुक्त को 18 माह का कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

नौ मई 2019 को सिकंदरा थाने में तैनात दरोगा शेष नारायन ने गश्त के दौरान बिराहना चौराहे के पास शास्त्री नगर सिकंदरा निवासी अमित को 250 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। मामले में पुलिस ने उस पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इसकी सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम प्रवीण कुमार पांडेय की कोर्ट में चल रही थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था। मंगलवार को अदालत ने अभियुक्त अमित को 18 माह की कैद व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सहायक शासकीय अधिवक्ता धनंजय पांडेय ने बताया कि अर्थदंड की रकम जमा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें