फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। क्षेत्र के नया पुरवा गांव में दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद ईंट पत्थर चल गए। इससे दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दो महिला समेत चार की गंभीर हालत पर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नया पुरवा गांव में किसी बात को लेकर गोपीलाल व रामप्रकाश में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग इकठ्ठा हो गए और मारपीट करने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद पुलिस वहां से चली गई। पुलिस के जाते ही दोनों पक्ष दोबारा भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चल गए। जानकारी के बाद पुलिस दोबारा गांव पहुंची और घायलों को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया। इसमें एक पक्ष के गोपीलाल, प्रदीप कुमार, सरोजनी, आरती, संदीप व दूसरे पक्ष से प्रीती, गुड्डी, शीला, मंजू, गुड्डी देवी, नन्ही, रश्मि, सुशीला, संध्या, पुष्पेंद्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल गोपीलाल, प्रदीप, सरोजनी, आरती, संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि गोपीलाल व रामप्रकाश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों से आठ महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें