फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर कूलर के टैंक में मिला नवजात

विज्ञापन
झींझक के खमहैला गांव में कूलर के टैंक में मिले नवजात को गोद में लिए बैठी महिला। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। खमहैला गांव में सोमवार की सुबह एक किसान के घर की छत पर रखे कूलर के सूखे टैंक में नवजात कपड़े में लिपटा मिला। गृहस्वामी छत पर गया तो इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात का सीएचसी में परीक्षण कराया। स्वस्थ होने पर नवजात को गांव की महिला की सुपुर्दगी मेें देखभाल के लिए दिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट एसडीएम डेरापुर को भेजी है।
विज्ञापन

खमहैला गांव निवासी शिवनाथ सोमवार की सुबह अपनी छत पर गया तो वहां रखे कूलर के टैंक में कपड़े से लिपटा एक नवजात मिला। छत पर नवजात मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों में चर्चा रही कि लड़का होने के बावजूद कोई लोकलाज के भय से उसे छोड़ गया। हालांकि, घर की छत पर नवजात रखने की बात किसी को समझ नहीं आई। इस घर की छत पर नवजात मिला, वह अन्य घरों से भी जुड़ा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही कि कोई छत पर चढ़कर नवजात को सुरक्षित कूलर के टैंक में रख गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस नवजात को झींझक सीएचसी ले गई और स्वास्थ्य परीक्षण किया। नवजात पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया।
डॉ. प्रतीक पांडेय ने बताया कि नवजात के माथे पर हल्की चोट थी। गांव निवासी विनोद की पत्नी पलक ने नवजात को गोद लेने की इच्छा जताई। इस पर पुलिस ने देखभाल के लिए सुपुर्दगी में दिया। हालांकि, गोद लेने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया। झींझक चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि शिवनाथ के छत पर मिले नवजात की देखभाल के लिए महिला के सुपुर्द दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें