फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा राहत राशि की मांग को लेकर पीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने मानदेय और कोरोना काल में आपदा राहत राशि की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। सोमवार को संगठन के पदाधिकारी माती स्थित डीएआईओएस दफ्तर में एकत्र हुए। वहां डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि कोविड महामारी के चलते मार्च से लेकर अब तक विद्यालय बंद हैं। इससे फीस नहीं मिल पा रही है। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के सामने भरण पोषण का संकट है। प्रबंधतंत्र फीस न आने का हवाला देकर मानदेय नहीं दे रहा है। शिक्षकों ने कहा कि कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन शिक्षण कार्य भी निष्ठापूर्वक कर रहे हैं। शिक्षकों ने आपदा राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही प्रतिमाह न्यूनतम 15 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की है। शिक्षकों ने डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम मिश्रा, जिलाध्यक्ष केशव सिंह, ध्रुवकांत द्विवेदी, वीरभान सिंह, अजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें