फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सेवानिवृत्त डॉक्टर की मौत, पांच पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा के रहने वाले सेवानिवृत्त डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उनकी दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अकबरपुर स्थित वृद्धाश्रम में चार व अमरौधा में एक कोरोना पॉजिटिव मिले है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1458 हो गई है।
विज्ञापन

सिकंदरा के मालवीय नगर निवासी सेवानिवृत्त डॉ. सुभाष शर्मा ने 35 साल तक सरकारी अस्पतालों में सेवाएं दी। कुछ दिन पहले बीमार होने के बाद कानपुर में उन्होंने जांच कराई, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद वह उपचार कराने दिल्ली चले गए। सोमवार को दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह भाजपा में क्षेत्रीय सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ में पदाधिकारी भी थे। वहीं कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला। दिन में हुई एंटीजन किट जांच में अकबरपुर के वृद्धाश्रम में दो महिला, दो पुरुष कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं अमरौधा में भी एक बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजा गया है। संपर्क में आए लोगों को चिहित करने के लिए स्वास्थ्य टीम को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें