फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन चला खुदाई का काम, ठप रही जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। कस्बा के मुख्य बाजार की पानी की टंकी के खराब वाल्व सोमवार को बदला गया था, लेकिन खामी ठीक नहीं हो सकी। मंगलवार को पूरे दिन कर्मचारियों ने चैंबर बढ़ाने के वाल्व के चारों खुदाई की। इससे वाल्व बदलने में आसानी होगी। गुरुवार को जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रनियां कस्बे के जोन एक में बनी पानी की टंकी से तीन हजार घरों में जलापूर्ति होती है। टंकी की मेन राइजिंग पाइप का वाल्व खराब हो गया था। इससे एक सप्ताह से पेयजल संकट बना है। सोमवार को औरैया ने वाल्व मंगवाकर खामी दुरुस्त करने का प्रयास किया गया था, लेकिन वाल्व सही से फिट नहीं हो सका। इससे कुछ देर जलापूर्ति हो सकी। मंगलवार को कर्मचारी दिनभर मशक्कत के बाद भी जलापूर्ति शुरू नही कर सके। लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। आपरेटर नीपू दुबे ने बताया कि वाल्व की चूड़ियां खराब हो गई हैं। पुखरायां से रिंग, रबड सीट, टी ज्वाइंट मंगवाया गया है। अब चैंबर की दीवार बनाई जाएगी। इसके बाद बुधवार कों वाल्व लगाया जाएगा। गुरुवार को जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें