फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने पर किसान ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। पत्नी के मायके चले जाने पर डबरापुर गांव के एक किसान ने पंखे के कुंड़े से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के डबरापुर गांव निवासी अनुज कुमार सिंह (22) की पत्नी रश्मि 29 जुलाई को पति से झगड़ करने के बाद कालपी के कीरतपुर निवासी जीजा बालकराम के घर चली गई। पत्नी के जाने के बाद अनुज गुमसुम रहने लगा। रविवार की सुबह उसने घर की पहली मंजिल पर कमरे में लगे पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। पिता प्रताप सिंह उसे जगाने गए तो बेटे का शव पंखे से लटका देख सन्न रह गए। पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की छानबीन कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां सोनी देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पिता ने बताया कि डेढ़ साल पहले बेटे की शादी हुई थी। थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें