फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते युवक ने पीया कीटनाशक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। खड़कपुर गांव में अनुज उर्फ शेरू (28) ने घरेलू कलह के चलते कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खड़कपुर गांव निवासी सुरेश का बेटा अनुज उर्फ शेरू खेती में पिता की मदद करता था। शनिवार की रात पत्नी सरिता से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने धान की फसल में डालने वाला कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अनुज की शादी 29 नवंबर 2019 को हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक की ससुराल वालों से पटती नहीं थी। इसको लेकर रात में पत्नी का विवाद हो गया। मौत के मां गुड़िया, पिता सुरेश, छोटा भाई अंकित, बहन आरती व गर्भवती पत्नी सरिता का रो रोकर बुरा हाल है। इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिस्ती चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें