कानपुर देहात। माती में अग्निशमन दफ्तर के पास नाले में शुक्रवार शाम मिला शव अकबरपुर सदर बाजार निवासी पुराने टायर कारोबारी का था। बेटे ने शव की शिनाख्त की है।
माती में अग्निशमन दफ्तर के पास नाले में अधेड़ का शव मिला था। मृतक के शरीर पर सफेद कुर्ता व पायजामा था। सदर बाजार निवासी नजीम मंसूरी ने मर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त पिता वहीद मंसूरी के तौर पर की। उसने पुलिस को बताया कि पिता पुराने टायर-ट्यूब खरीदने और बेचने का काम करते थे। शुक्रवार सुबह वह मोहल्ले के लड़कों को लेकर पैदल ही निकले थे। दोपहर बाद उन्होंने मोहल्ले के लड़कों को वापस भेज दिया और उनसे खर्च के लिए सौ रुपये लिए थे। इसके बाद नाले में शव मिला। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने से बिसरा सुरक्षित किया गया है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि अधेड़ नाले में कैसे गिरा, यह साफ नहीं हो सका है।