रूरा। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट की कस्बा स्थित पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग ट्रैक मेंटीनेंस के लिए शनिवार व रविवार सुबह 8 से शाम 8 बजे तक बंद रहेगी। अकबरपुर, शिवली, झींझक व रसूलाबाद जाने वाले वाहनों के रूट में बदलाव होगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वाहन मड़ौली व अंबियापुर अंडरपास से होकर निकलेंगे। क्रॉसिंग बंद होने के दौरान डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के बनाए नए ट्रैक के मेंटीनेंस का काम किया जाएगा। स्टेशन मास्टर रूरा ने बताया कि क्रॉसिंग बंद रहने पर वाहनों को मंडौली और अंबियापुर अंडरपास से निकलना होगा। रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी निकलवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कस्बे होकर भारी वाहनों का प्रवेश पहले से ही रोका गया। लोगों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखकर दो दिन की बंदी वाले दिनों में क्रॉसिंग बंद करने का फैसला लिया गया।