फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात आने से पहले लड़की घर से चली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। एक गांव में मंगलवार शाम को आने वाली बरात तैयारी के बीच दुल्हन लापता हो गई। गांव का एक युवक भी लापता है। लड़के पक्ष को जानकारी देकर पिता ने गांव के युवक पर बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शादी वाले घर में काफी दिनों से तैयारी हो रही थी। मंगलवार शाम को बरात आने को लेकर जुटे मेहमान व घर के लोग उत्साहित थे। वहीं घर के सदस्यों को बिना कुछ बताए ही लड़की कहीं चली गई। आनन-फानन में लड़के वालों को जानकारी दी गई। इसके बाद गांव में खोजबीन हुई तो एक लड़का भी गायब होने की बात पता चली। इस पर लड़की के पिता ने गांव से गायब लड़के पर ही बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार लड़की छत पर सोई थी। इसके बाद उसे जगाने को मां गई तो वह नहीं मिली। थानाध्यक्ष विद्या सागर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें